अरवल: प्यारेचक पैक्स अध्यक्ष पद पर धनेश कुमार ने तीसरी बार जीत दर्ज की, समर्थकों में खुशी
Arwal, Arwal | Apr 9, 2025 सदर प्रखंड के प्यारेचक पैक्स से लगातार तीसरी बार धनेश कुमार ने जीत हासिल की है। बुधवार शाम 8:00 बजे मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होने के साथ हीं उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। उनके जीत हासिल करते ही समर्थकों का उत्साह सातवे आसमान पर पहुंच गया। जैसे ही मतगणना केंद्र के बाहर धनेश कुमार निकले समर्थनों द्वारा उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया।