अरवल: मधुशर्मा में आंधी-तूफान से विरंद कुमार का घर क्षतिग्रस्त, आशियाना उजड़ा
Arwal, Arwal | Apr 10, 2025 गुरुवार दोपहर 3:00 बजे ग्राम मधुशर्मा में तेज आंधी और तूफान के कारण विरंद कुमार, पिता दिलीप पासवान का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर का छप्पर हवा में उड़ गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। इस आपदा से परिवार बेहद परेशान है और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की है।