हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में 82 स्थान में होगा होलिका दहन
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में कस्बा सहित 82 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सभी स्थानों का सत्यापन कराकर सुरक्षा की रूपरेखा तय कर दी गई है। किसी भी स्थान पर किसी तरह का विवाद नहीं है। उधर होली पर्व नजदीक आते ही होली बढ़ाने का कार्य तेज हो गया है। पं. उमादत्त शास्त्री ने बताया कि रविवार को रात 10.28 बजे के बाद से होलिका दहन किया जाएगा।