हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में लीकेज ठीक कराने को उखाड़ा खड़ंजा चलना हुआ दूभर
कस्बे के वार्ड संख्या 11 चंद्रशेखर आजाद नगर में जल संस्थान की उदासीनता से पिछले 20 दिनों से लीकेज ठीक करने के लिए उखाड़ा गया खड़ंजा लोगों के लिए बवाले जान बन गया है। शिकायत के बाद भी जल संस्थान ने समस्या का समाधान नहीं कराया है। वार्ड संख्या 11 के निवासी कृष्ण कुमार त्रिवेदी, जान्हवी प्रसाद शुक्ला, अजित शुक्ला, मनीष त्रिवेदी, आदि ने बताया से कई बार अवगत कराया।