सांगोद: कनवास थाना इलाके के नालोदी गांव में ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी और पत्थर, करीब 8-9 लोग हुए घायल
Sangod, Kota | Jul 1, 2025 सांगोद. कनवास थाना इलाके के नालोदी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर जोरदार लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में दोनों पक्ष की महिलाओं समेत 8-9 लोग घायल हो गए,घायल लोगों को ग्रामीण कनवास सीएचसी पर लाएं, जहां डॉ. द्वारा प्राथमिक उपचार कर कोटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।