सुनेल: उन्हेल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु पार महिला मतदाता का किया गया सम्मान
उन्हेल में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सहायक निर्वाचक अधिकारी अजहर बेग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार दोपहर को शतायुपार 101 वर्षीय महिला मतदाता रामी बाई को निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र का मुख्य आधार मतदाता है।