सुनेल: सुनेल में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से नया बायपास रोड बनेगा, जाम की समस्या से मिलेगी निजात
Sunel, Jhalawar | Sep 29, 2024 सुनेल कस्बे में 4.50 करोड़ रुपयों की लागत से नया बाईपास रोड़ बनेगा।जिससे लोगो को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।रविवार को पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने जानकारी दी है।कस्बे में बढ़ते यातायात दबाव एवं अतिक्रमण की समस्या के बाद भवानीमंडी रोड़ से पिड़ावा रोड़ तक बायपास की कई वर्षों से मांग की जा रही थी,जो अब पूरी होती नजर आ रही है।