कुंडा: हथिगवां के पूरे गड़ेरियान गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से मलबे में दबकर महिला की हुई मौत
हथिगवां के पूरे गड़ेरियान गांव में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से शनिवार दोपहर 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय हुए जबरदस्त विस्फोट में रेनू देवी (32) की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि घर की छत ढह गई और सिलेंडर 50 मीटर दूर जा गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।