महोबा: जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सीएमओ ने युवाओं को रक्तदान के लिए किया जागरूक
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026 जिला अस्पताल में एक अक्टूबर को वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। समाजसेवियों की पहल पर लोगों और युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. विनय ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती। उन्होंने रक्तदान को जीवनदायी कदम बताते हुए लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।