कोईलवर: ज्ञानपुर गांव के खंडहरनुमा आंगनबाड़ी भवन से 40 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव स्थित खंडहरनुमा आंगनबाड़ी भवन में छापेमारी कर पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने रविवार कि शाम 4:30 बजे बताया कि शनिवार-रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और 40 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।