बड़हिया: गांधी जयंती पर बड़हिया में चला विशेष स्वच्छता अभियान
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बड़हिया नगर परिषद की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. पूर्वाह्न करीब 10 बजे शुरू हुए अभियान में नगर परिषद की मुख्य पार्षद डेजी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, वार्ड पार्षदों सहित नगर परिषद के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान श्रीधर सेवा आश्रम से जगदंबा मंदिर तक विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य किया गया.