पाली: ग्राम कलौथरा निवासी महिला का आरोप, पति अवैध संबंध के चलते मारपीट कर रहा है और परेशान कर रहा है
Pali, Lalitpur | Jun 6, 2026 ग्राम कलौथरा निवासी महिला ने नाराहट थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध होने के चलते वह लगातार उसे मारपीट कर प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल रहा है। साथ ही उक्त मामले को लेकर ससुराली जन पति का साथ दे रहे हैं। पीड़िता ने नाराहट पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की।