राजगढ़: उपखंड कार्यालय राजगढ़ में एसडीएम डॉ. मनोज खेमादा ने किया ध्वजारोहण, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, एसडीएम ने दी शुभकामनाएं
Rajgarh, Churu | Aug 15, 2026 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर्व पर शनिवार को उपखंड कार्यालय राजगढ़ में उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान पुलिस के जवानों ने एसडीएम को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया।कार्यक्रम में राजकीय मोहता बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ की छात्राओं ने देशभक्ति गीत "वंदे मातरम" एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।उपखंड अधिकारी डॉ.मनोज खेमादा ने बधाई दी।