घाटमपुर: जहांगीराबाद में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुई घटना का विरोध किया, शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि
घाटमपुर के जहांगीराबाद में युवाओं ने गुरुवार शाम 7:00 बजे कैंडल मार्च निकालकर पहलगाम में हुई घटना का विरोध जताया।इस दौरान 4 किलोमीटर तक कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च निकालने के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।कैंडल मार्च निकालने के बाद पहलगाम हमले में आतंकियों का शिकार हुए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।