साढ़ थाना क्षेत्र के चिरला गांव के पास स्थित गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से किसानों की बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एसडीएम ने मंगलवार शाम 4:00 बजे लेखपाल को इस अग्निकांड के जांच के आदेश दिए हैं। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।