कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के क्रिसा खेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार दोपहर 3 बजे एक झोपडी में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी जलकर राख हो गई। इससे वहां रखा हजारों का सामान जल गया। वहीं आस पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।