सजेती थाना क्षेत्र के टिकवापुर गांव में 14 किसानो की 50 बीघा फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार लक्ष्मी नारायण बाजपेई बुधवार दोपहर 1:00 बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कराया। तहसीलदार ने बताया प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।