घाटमपुर: अनेशी डेरा में यमुना में नहाते वक्त डूबा छात्र, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सजेती के अनेशी डेरा में शादी समारोह में शामिल होने जालौन से आया 16 वर्षीय छात्र सचिन यमुना में नहाते वक्त डूब गया। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया गोताखोरों की मदद से छात्र को बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृत छात्र का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई है।