महाशिवरात्रि को लेकर सारठ शिव मंदिर व बारात निकलने वाले रूट को शनिवार रात 11 बजे तक में फाइनल टच दिया गया। वहीं तैयारी में जुटे शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि 3 दशक से निकल रहे शिव बारात व झांकी में हजारों शिव भक्त शामिल रहेंगे। इधर थानेदार ने थाना क्षेत्र के हर जगह के आयोजन में पुलिस जवानों की तैनाती व डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी होने की बात कही