Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image

इनोवेट चूरू बूट कैंप का समापन, युवाओं के नवाचारों ने दिखाई नए चूरू की तस्वीर, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए अभिनव स्टार्टअप आइडियाज चूरूः जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में कोड चूरू कार्यक्रम में नवाचार और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर इन्क्यूबेशन सेंटर में आयोजित किए जा रहे इनोवेट चूरू बूट कैंप का समापन बुधवार को जिला परिषद सभागार में हुआ। समारोह में विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की तथा प्रतिभागियों के आइडियाज सुने। युवाओं के नवाचारी आइडियाज ने नए चूरू की तस्वीर दिखाई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू के युवाओं में प्रतिभा और नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन द्वारा उद्यमिता को प्रोत्साहन व स्टार्टअप कल्चर विकसित करने के लिए बूट कैंप एक सराहनीय पहल है। क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की दिशा में इनोवेट चूरू जैसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवा अहम भूमिका निभाएंगे। पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि चूरू का युवा सबसे मेहनती है। यहां की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद युवाओं की मेहनत व जीवटता अलग पहचान रखती है। युवाओं को सही दिशा व मार्गदर्शन से उनका भविष्य सुदृढ़ होगा। चूरू जिला नवाचार व उद्यमिता क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने युवाओं से बूट-कैंप के अनुभवों व स्टार्टअप आइडियाज की सराहना की। जिला कलक्टर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला बनने की बजाय नौकरी देने वाला बनना चाहिए। इस दौरान राकेश सहगल, राकेश प्रजापत, यतीश बेदी, विनोद कुमारी, गौरव शर्मा, पुनीत, सिद्धार्थ आदि ज्यूरी मेंबर्स ने प्रतिभागियों के स्टार्टअप आइडियाज की पिचिंग की। प्रतिभागी टीमों ने स्थानीय समस्याओं के समाधान और रोजगार सृजन पर आधारित कई अभिनव स्टार्टअप आइडियाज प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और विशेषज्ञों ने सराहा। प्रवेश द्वार पर चेहरे की पहचान से अटेंडेंस को प्रथम व एआई बेस्ड प्रैक्टिस मॉडल पेपर से परीक्षा की तैयारी को द्वितीय स्थान इस दौरान ज्यूरी मेंबर्स द्वारा दिए गए निर्णयों के अनुसार आशीष व मयंक की टीम द्वारा किसी भी संस्थान के प्रवेश द्वार पर स्थापित कैमरे से चेहरे की स्वतः पहचान से अटेंडेंस किए जाने के स्टार्टअप आइडिया को प्रथम, तेजस की टीम द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए एआई बेस्ड प्रैक्टिस मॉडल पेपर से परीक्षा की तैयारी करने के आइडिया को द्वितीय स्थान व हिमांशु की टीम द्वारा किसानों के लिए ऑनलाइन माध्यम से कृषि यंत्रों की उपलब्धता के आइडिया को तृतीय स्थान मिला। इस दौरान अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों, ज्यूरी सदस्यों, स्टाफ सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीडीओ संतोष महर्षि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। डीओआईटी जेडी नरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बूट कैंप में राजकीय विद्यालयों में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बूट कैंप में गहन प्रशिक्षण, मेंबरशिप, प्रोटोटाइप विकास, बिजनेस मॉडलिंग व उद्यमिता सत्रों के पश्चात इन विद्यार्थियों ने कुल 20 स्टार्टअप टीम का गठन किया। सभी स्टार्टअप का राजस्थान सरकार के प्रमुख स्टार्टअप प्लेटफॉर्म आई-स्टार्ट राजस्थान पर पंजीकरण कराया गया है। इस दौरान डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत, सुरेश सारस्वत, आईस्टार्ट एसीपी विनोद कुमारी व सभी सीबीईओ सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम सिंह व अल्का भाकर ने किया।

Churu, Churu | Jun 17, 2026