कमतौल थाना क्षेत्र के बरहमपुर गांव में जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। गांव की सीता देवी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर 15–20 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, आरोपित पहले गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और फिर जबरन घर में प्रवेश कर सीता देवी व उनके परिवार के साथ मारपीट की।