प्रतापगढ़: नगर पंचायत गड़वारा में सदर विधायक का घोर अपमान, शपथ ग्रहण में गेट बंद कर रोका गया रास्ता, मुख्यमंत्री से की गई शिकायत
नगर पंचायत गड़वारा में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण के दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को अपमानित किया गया। प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य गेट बंद कर विधायक और सभासदों को बाहर ही रोक दिया गया। विधायक ने इसे लोकतंत्र की मर्यादा पर प्रहार बताते हुए गुरुवार शाम 7:00 बजे डीएम और मुख्यमंत्री से प्रशासन की घोर लापरवाही और गुंडागर्दी की लिखित शिकायत की है।