4152 बोतल अंग्रेजी शराब को किया नष्ट,थाना सेक्टर 8 पुलिस की कार्रवाई:पुलिस प्रवक्ता
फरीदाबाद, 29 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-8 के अंतर्गत वर्ष 2024 में दर्ज एक्साइज एक्ट के एक मामले में बरामद की गई 346 पेटी (4152 बोतल) अंग्रेजी शराब का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारण किया गया।
उक्त मामले में थाना सेक्टर 8 की टीम ने बरामद शराब का निस्तारण करने के लिए माननीय अदालत में आवेदन किया था। थाना की टीम द्वारा प्रभावी पैरवी की गई जिस पर माननीय अदालत श्री विरेंद्र कुमार, जे एम आई सी, फरीदाबाद द्वारा शराब के निस्तारण के आदेश जारी किये। माननीय अदालत के आदेशों की अनुपालना में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बरामद शराब का निस्तारण किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, इंस्पेक्टर एक्साइज तथा थाना सेक्टर-8 के प्रभारी निरक्षक राजवीर सिंह की मौजूदगी में कुल 4152 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 346 पेटियों का नियमानुसार डिस्पोजल किया गया। निस्तारण की पूरी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की निगरानी एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब वनशा तस्करी का काम करता है या किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों को रखता है तो इसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर डायल 112, हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या फिर स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
घर से फोन, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई,
1 फोन, 5 जोडी चांदी की पायल व 10,000 रुपये बरामद
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत घर से फोन, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने इमरान(23) वासी पलवल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय वासी सिकरोना कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सिकरोना कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर की रात वह ड्युटी से आकर अपने परिवार के साथ सो गया था जब उसने सुबह उठकर देखा तो अलमारी से पैसे व चांदी के आभूषण व घर से 3 फोन कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 20/21 सितंबर की रात को दिवार फांदकर घर के अंदर घुसा था और चोरी कर अपने दो अन्य दोस्तो के साथ वहां से फरार हो गया था। जिससे 1 फोन, 5 जोडी चांदी की पायल व 10,000 रुपये बरामद हुए है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। पूर्व में 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।