Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
8877674432
सतगावां
Koderma, Kodarma
| Sep 14, 2026
MORE NEWS
कोडरमा घाटी में सड़क हादसा चालक की मौत
Koderma, Kodarma | Sep 14, 2026
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा गांव के पास बीती देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के रजौली थाना क्षेत्र के जुगनी गांव निवासी नरेश रविदास के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक सतगावां थाना क्षेत्र के ठेसवा निवासी महेश रविदास के रुप मे हुई है। जानकारी के अनुसार दोनो युवक मोटरसाइकिल से बासोडीह की ओर से गावां की तरफ जा रहे थे तभी खुट्टा-बागी के समीप सड़क पर गिट्टी और डस्ट रखा हुआ था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी के कारण गिट्टी-डस्ट दिखाई नहीं दिया और बाइक उस पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बाइक उछलकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां लाया गया, जहां चिकित्सकों ने नरेश रविदास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेश रविदास को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Koderma, Kodarma | Sep 14, 2026
गायक दीपक सिंह का करमा गीत रिलीज, श्रोताओं से मिल रहा प्यार कोडरमा। करमा पर्व के अवसर पर कोडरमा के लोकगायक दीपक सिंह अपने नए करमा गीत के साथ श्रोताओं के बीच पहुंचे हैं। उनका नया करमा गीत ‘दीपक सिंह म्यूजिक’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गीत को श्रोताओं का प्यार और समर्थन मिल रहा है। गीत में संगीत दिलीप रोमियो स्टूडियो, बरही ने दिया है। गायक दीपक सिंह ने बताया कि करमा पर्व के बाद नवरात्रि के अवसर पर देवी गीत, छठ पूजा के अवसर पर छठ गीत के साथ-साथ एक से बढ़कर एक लोकगीत दर्शकों के बीच लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इन गीतों में अश्लीलता से पूरी तरह दूरी रखते हुए ऐसे गीत प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा, जिन्हें घर-परिवार के साथ बैठकर सुना जा सके। निर्देशक माही सोनू ने कहा कि आने वाले समय में कई नए और बेहतर लोकगीत दर्शकों के बीच प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए श्रोताओं का प्यार और सहयोग बेहद जरूरी है। वहीं रोमियो स्टूडियो डायरेक्टर दिलीप रोमियो ने बताया कि गीत की शूटिंग शानदार लोकेशन पर की गई है। उन्हें उम्मीद है कि वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। उन्होंने लोगों से अपना प्यार, आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने की अपील की। गीत के वीडियो में दीपक सिंह और खुशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कैमरा संचालन मुकेश कुमार ने किया है, जबकि कोरियोग्राफी दीपक कुमार ने की है। अन्य सहयोगियों में विशाल, गौतम और सौरव शामिल हैं।
Koderma, Kodarma | Sep 14, 2026
आज पांचवे दिन भी नहीं मिला सागर का कोई सुराग, NDRF की तमाम कोशिशें नाकाम। NDRF के टीम वापस पटना के लिए रवाना।
Koderma, Kodarma | Sep 14, 2026
झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत असनाबाद के पास एक मोबाइल दुकानदार इम्तियाज उर्फ गुड्डू पर तेज हथियार से हमला कर जख्मी करने वाले आरोपी गौरव को पुलिस ने किया गिरफ्तार हमले में प्रयोग किए गए चाकू की भी बरामद होने की सूचना।
Koderma, Kodarma | Sep 13, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 13, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 13, 2026
Koderma, Kodarma | Sep 13, 2026