भितरवार: निकाय को 3 वर्ष बाद शिलान्यास पट्टीका की याद आई, वर्ष 2023 में बनवाया था नाला
स्थानीय निकाय ने 3 वर्ष पहले वार्ड क्रमांक 13 में एक नाला बनवाया था। लगभग 10 लाख की लागत से बने नाले के निर्माण की शिलान्यास पट्टीका उस समय नहीं लगवाई। नाला निर्माण होने पर लगाई जाने वाली पट्टीका का समय पर ना लगना निकाय के जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।