तिजारा: तिजारा क्षेत्र में ओला वृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, कम्युनिस्ट पार्टी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा की मांग की
Tijara, Alwar | Apr 2, 2026 तिजारा क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान हुआ है इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कम्युनिष्ट पार्टी शिष्ट मंडल गुरुवार दोपहर 3 बजे एसडीएम से मिला। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।