शिवरा थाना में ग्राम गुरुजी निवासी राजा बाई चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके अनुसार रात में जब उनके घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तभी अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा कर पेटी में रखे सोने की नथ, चांदी का गजरा, चूड़ी, पायले, कंगन तथा नगद 45000 रुपए गायब कर दिए। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने चोरों की खोज बीन शुरू कर दी है।