सेन्हा: सेन्हा पुलिस की कार्रवाई: पिकअप से पाँच मवेशी बरामद, तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
सेन्हा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को कंडरा चौक से जब्त किया। जानकारी के अनुसार, मवेशी तस्कर घाघरा की ओर से एक पिकअप वाहन में पांच भैंस और भैंसा को क्रूरता के साथ लादकर लोहरदगा की ओर ले जा रहे थे।