स्वार: थाना मिलकखानम में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, शान्ति व्यवस्था बनाने की अपील की गई
Suar, Rampur | Oct 14, 2026 दिन बुधवार समय चार बजे आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी स्वार ने थाना मिलकखानम में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और कमेटी के सदस्यों से त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध या अराजक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई है