वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के पंचकोसी मार्ग स्थित भैरवनाथ मंदिर में गुरुवार की रात लगभग 12 बजे हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हौसला बुलंद चोरों ने भैरवनाथ बाबा की मूर्ति से चांदी की एक आंख निकाल ली और फरार हो गए। ग्रामीणों की आहट पाकर चोर दूसरी आंख छोड़ मौके से भाग निकले। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो चोरी का पता चला।