सहजनवा: जीतपुर निवासी जयसिंह निषाद का शव आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेसवे किनारे मिलने से सनसनी, युवक शादी में जाने के लिए निकला था
गोरखपुर के गीडा क्षेत्र स्थित जीतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जयसिंह निषाद का शव बुधवार सुबह आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे मिला। वह मंगलवार शाम शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था। पहले उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिली थी, लेकिन वह लापता था। बुधवार को शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।