सांगोद में आधार क्लासेज सांगोद में रक्षा का वचन कार्यक्रम का आयोजन
महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर जोर
सांगोद। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे “रक्षा वचन” कार्यक्रम के तहत आज आधार क्लासेज सांगोद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र जी जैन एवं सांगोद थाना अधिकारी श्री पवन कुमार जी मीणा का आधार क्लासेज की बालिकाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर सम्मान किया गया। बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति पुलिस के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया
पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र जी जैन ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बालिकाएं किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा महसूस होने पर बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास जितना मजबूत होगा, सुरक्षा व्यवस्था उतनी ही प्रभावी होगी। उन्होंने बालिकाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
सांगोद थाना अधिकारी श्री पवन कुमार जी मीणा ने कहा कि “रक्षा वचन” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पुलिस की बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और विश्वास का संकल्प है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि वे किसी भी परेशानी को छिपाएं नहीं और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पुलिस की सहायता लें। उन्होंने कहा कि सांगोद पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
इस अवसर पर आधार क्लासेज के निदेशक सी.पी. नागर ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा, सम्मान और विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया।
आधार क्लासेज सांगोद परिवार की ओर से पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। इस दौरान थाना सांगोद के आसूचना अधिकारी नितेश मीणा राजेंद्र मीणा वरिष्ठ अध्यापक रामभरत नागर भी मौजूद रहे
Sangod, Kota | Aug 27, 2026