कनवास बालिका छात्रावास में एक युवक के रात में घुसने का मामला
ग्रामीणों एवं युवाओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग
कोटा के कनवास में बालिका छात्रावास में विधायक प्रतिनिधि के घुसने पर हंगामा, ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की
कनवास (कोटा) कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में 4 अक्टूबर की देर रात लगभग 10 बजे विधायक प्रतिनिधि धनराज योगी के अवैध रूप से घुसने और निकलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के पूछने पर संतोषजनक जवाब न देने और गाली-गलौज व हाथापाई पर उतारू होने का आरोप है।
ग्रामीणों के अनुसार, बिना अनुमति बालिका छात्रावास में प्रवेश वर्जित होने के बावजूद आरोपी कई दिनों से रात में आता-जाता था। घटना के वक्त मौके पर कोई वार्डन भी मौजूद नहीं था। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (SDM) कनवास को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Sangod, Kota | Oct 7, 2026