कोण्डागांव जिले के बड़ेबेंद्री गांव निवासी श्री सुरेश देवांगन ने अपनी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता से सफलता की नई कहानी लिखी है। कभी गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने वाले सुरेश देवांगन आज ‘किसान मितान एग्रो’ के माध्यम से आधुनिक कृषि उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली नई दिशा
अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सुरेश देवांगन ने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव से मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹50 लाख का ऋण और ₹12.50 लाख की सब्सिडी मिली। इस सहयोग से उन्होंने रायपुर नाका, कोण्डागांव के पास कृषि उपकरण निर्माण इकाई स्थापित की।
₹2 लाख से करीब ₹7 करोड़ तक पहुंचा कारोबार
गुणवत्तापूर्ण कृषि उपकरणों की बढ़ती मांग और निरंतर मेहनत के दम पर ‘किसान मितान एग्रो’ का वार्षिक टर्नओवर अब करीब ₹7 क�
78 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 16, 2026