देवभोग: गरियाबंद में 151 किलो गांजा और मेटाडोर जब्त, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने 151 किलो गांजा और एक मेटाडोर वाहन जब्त किया है। मध्यप्रदेश और ओडिशा से आए दो तस्करों को देवभोग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत हुई है। गांजे की कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई गई है।