नवाबगंज: बाराबंकी कोर्ट में वकीलों के वाहनों की एंट्री बंद करने पर विरोध तेज, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने किया धरना; पुलिस फोर्स तैनात
बाराबंकी जिला न्यायालय परिसर के गेट नंबर-1 से अधिवक्ताओं के वाहनों की एंट्री बंद किए जाने का विरोध अब तेज हो गया है। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, मंत्री अमित सिंह सूर्यवंशी, पुस्तकालय अध्यक्ष रूबी सिंह समेत सैकड़ों अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहे।