भादरा: पत्नी घर से लापता, पति ने आरोप लगाया- दो लाख रुपए और सोने-चांदी के सिक्के ले गई
भादरा थाना क्षेत्र में एक महिला के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी सहजीपुरा निवासी एक व्यक्ति के साथ चली गई तथा घर से दो लाख रुपए नकद, सात तोला सोना और 12 चांदी के सिक्के भी ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।