अशोक नगर: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: अयोध्या-वाराणसी यात्रा के लिए आवेदनों का हुआ रैंडमाइजेशन
अशोकनगर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित की जा रही है। शासन द्वारा अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन यात्रा हेतु अशोकनगर जिले को 196तीर्थ यात्रियों का वर्थ कोटा निर्धारित किया गया है।निर्धारित कोटा से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय कलेक्ट्रेट में आवेदनों की सूची का रेण्डमाईजेशन बुधवार को शाम 5 बजे किया।