टीकमगढ़: विधायक हरिशंकर खटीक ने ₹10 लाख से बने प्रतीक्षालय का किया लोकार्पण, कलेक्ट्रेट में अब नहीं होगी धूप-गर्मी की परेशानी
टीकमगढ़। जिले के आम नागरिकों को कलेक्ट्रेट परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक ने सोमवार को विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपए की लागत से तैयार आधुनिक प्रतीक्षालय का शुभारंभ किया।