चंदला: आम तोड़ने को लेकर दो सगे भाइयों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 7 लोग घायल
पूरा मामला चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंजारी का है जहां शुक्रवार के रोज सुबह करीब 11 :30 बजे आमों का विवाद इतना बढ़ गया की दोनों भाइयों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया हमले में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए चंदला अस्पताल लाया गया है जहां इलाज किया जा रहा है।