चंदला: रेवना में ₹65 लाख की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य का मंत्री दिलीप अहिरवार ने किया भूमिपूजन
शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे चंदला विधायक व राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के द्वारा चंदला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवना में ₹65 लाख की लागत से बनने वाले उपस्वास्थ केंद्र के भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है। इस मौके पर जिला संयोजक मनोज दीक्षित एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।