चंदला: देवरी में बहू की हत्या के मामले में चंदला थाना पुलिस ने आरोपी जेठ को गिरफ्तार किया
पुलिस PRO ग्रुप से गुरुवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को 7:30 बजे आरोपी कल्लू पाल के द्वारा बहू अनीता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी वहीं संतोषी गंभीर घायल हुई थी जिस मामले में आरोपी कल्लू पाल को चंदला पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।