कानपुर: किदवई नगर पुलिस टीम पर आरोपी ने कांच से किया हमला, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने दी जानकारी
अभियुक्त विजय तिवारी पुत्र रामबाबू तिवारी निवासी आनन्दपुरी कानपुर नगर के द्वारा किदवई नगर पुलिस टीम पर हमलावर होकर कांच मार दिया गया जिससे उ0नि0 व आरक्षी को साधारण चोट आयीं है। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार द्वारा मंगलवार 4 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया हैऔर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।