चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र चंद्री (बी) में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मुखिया शुरूमनी बारला और केंद्र की सेविका के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला जनप्रतिनिधि को उचित सम्मान नहीं दिए जाने और केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।