इटकी: NCST की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने न्यू AG कॉलोनी स्थित कार्यालय में लंबित मामलों की ली जानकारी
Itki, Ranchi | Mar 28, 2024 राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डा. आशा लकड़ा गुरुवार को न्यू एजी कालोनी स्थित एनसीएसटी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। इस क्रम में उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित कर्मियों से मुलाकात की। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी ली।