इटकी: पंडरा की फ्रेंड्स कॉलोनी से 55 वर्षीय महिला हुई लापता, थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
Itki, Ranchi | Mar 23, 2024 पंडरा की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 55 साल की शांति देवी लापता हो गईं। वह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने शांति देवी की अपने स्तर से परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में पुत्री शिबन कुमारी ने पंडरा ओपी में गुमशुदगी की लिखित सूचना दर्ज कराई है। इधर पंडरा ओपी पुलिस भी लापता महिला की तलाश में जुट गई है।