इटकी: कॉलेज को समाज के साथ कनेक्ट होने की जरूरत है: रांची यूनिवर्सिटी से राहुल पुरवार
Itki, Ranchi | Mar 22, 2024 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि कॉलेज को समाज के साथ एक कनेक्शन बनाने की जरूरत है। अभी हम समाज से जुड़े हुए नहीं हैं। कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कोर्स करिकुलम उसी के अनुसार हों और स्किल डेवलपमेंट के प्रोग्राम चलें।