इटकी: धोनी से करोड़ों की धोखाधड़ी के केस में सिविल कोर्ट ने लिया संज्ञान, आरोपियों को जारी होगा समन
Itki, Ranchi | Mar 21, 2024 क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की ओर से अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी के निदेशकों के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए दर्ज कराए गए केस में रांची के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट राजकुमार पांडेय की कोर्ट ने संज्ञान लिया है। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की ओर से समन जारी किया जाएगा।