पटियाली: मौहल्ला बरी थोक में अधिवक्ता के घर में घुसने का प्रयास, शोर मचाने पर संदिग्ध भागे
गंजडुंडवारा के मोहल्ला बरी थोक में देर रात जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता के घर में घुसने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता मु. अयाज ने बताया कि रात करीब एक बजे उन्हें संदिग्ध आहट सुनाई दी। जागने पर उन्होंने दो युवकों को मुंह पर कपड़ा बांधे देखा, जिनमें से एक के हाथ में पत्थर था।