बहेड़ी: खिरनी गांव के पास एक बाग में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर किए जा रहे रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर के मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शिवम कुमार के साथ पुलिस टीम ने बहेड़ी थाना क्षेत्र के खिरनी गांव के पास नाले किनारे एक बाग में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का भंडा फोड़ करते हुए मौके से एक धंधेबाज मुरारी लाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।